{"_id":"129-79602","slug":"Raebareli-79602-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरी में नौ व्यापारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरी में नौ व्यापारियों पर केस
Raebareli
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एफएसडीए की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए जाने के बाद अनमोल ब्रेड लखनऊ के डीलर समेत नौ लोगों पर एसडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है। विभाग ने पांच मुकदमों में नौ लोगों को शामिल किया है।
चार महीने पहले एफएसडीए की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। टीम ने अनमोल ब्रेड, खोवा, हल्दी पाउडर, मार्क प्योर टॉफी और प्यास पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लेकर जांच के लिए वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेजा था। जांच में सभी नमूने फेल आए थे। विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा पर किसी का भी ठीक जवाब नहीं आया। विभाग की ओर से एडीएम प्रशासन की कोर्ट में केस किया गया है। इसमें अनमोल ब्रेड लखनऊ के डीलर, उमेश कुमार, विक्रेता चेतराम, न्यू गौरव फूड प्रोडक्ट्स लक्ष्मनगंज बुलाकी अड्डा लखनऊ को पार्टी बनाते हुए केस किया गया है। इसके अलावा खोवा का नमूना फेल होने पर बछरावां निवासी रामप्रकाश सोनी, हल्दी पाउडर का नमूना फेल आनेे पर बछरावां निवासी मनी कुमार व मार्क प्योर टॉफी का नमूना फेल मिलने पर बलबनिया हलोर निवासी अनिल दुबे पर मुकदमा किया गया है। प्यास पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना फेल आने पर विज्ञान वेयरेज जायस, अजय जायसवाल व मनोज जायसवाल पर मुकदमा किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप पटेल ने बताया कि नमूने फेल मिलने पर लोगों पर केस किया गया है।