फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आंधी से धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था, हाहाकार

आंधी से धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था, हाहाकार

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शुक्रवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई और ओले गिरे। इससे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कहीं पर तार टूटे तो कहीं पर पोल धराशायी हो गए। रातभर शहर के मोहल्लों की बिजली गुल रही। शनिवार को दोपहर बाद लाइन ठीक करके आपूर्ति शुरू की गई। हालांकि देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अभी सामान्य नहीं हो सकी पाई है। गांवों की बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए फॉल्ट ठीक किया जा रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र में एक छप्पर ढह गया, जिससे उसके नीचे सो रहा किसान बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

इधर, दो-तीन दिन से अधिक गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार को गर्मी से लोग परेशान थे। देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई। राही, ऊंचाहार, सरेनी, डलमऊ आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ छिटपुट ओले गिरे। गनीमत रही कि इससे फसल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी डौला सिंह खेत में छप्पर रखकर फसल की रखवाली करता है। रात में तेज आंधी के कारण छप्पर ढह गया। गनीमत रही कि छप्पर ढहने से पहले ही किसान वहां से भाग खड़ा हुआ। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से पावर कॉर्पोरेशन की बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। अमावां स्थित 132 केवी पावर हाउस से गोरा बाजार और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों को बिजली सप्लाई की जाती है। आंधी के दौरान सर्वोदय नगर के पास बिजली के तार टकरा गए। इससे फॉल्ट हो गई। नतीजतन दोनों पावर हाउसों से जुड़े करीब चार हजार उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती पांच घंटे तक गुल रही। रातभर लोग गर्मी में पंखे और कूलर के बिना बेहाल रहे। इसके अलावा पूरे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित रही। सभी फैक्ट्रियों में अंधेरा छाया रहा। फिरोज गांधी नगर के फीडर में राजकीय कॉलोनी के पास फॉल्ट आ गई। इससे करीब एक हजार घरों में अंधेरा छा गया। रात में ही उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फॉल्ट ठीक करने और पूरी तरह से आपूर्ति बहाल करने में अधिकारियों को करीब नौ घंटे का समय लग गया। इसके अलावा मधुबन होटल में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी गई। इससे उस इलाके के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इसी तरह आईटीआई पावर हाउस से फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी को जाने वाली बिजली भी गुल हो गई। यह समस्या आंधी के कारण तार टूटने से हुआ। सूचना मिलने के बाद आईटीआई पावर हाउस से आपूर्ति बंद की गई। शनिवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अफसरों का कहना है कि तार कहां पर टूटे हैं, इसे दिखवाया जा रहा है। हरचंदपुर में तार टूटने के कारण सोहलिया फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब 20 गांवों की बत्ती गुल रही। गदागंज में भी कई स्थान पर पोल टूटने के चलते गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह फुरसतगंज, महराजगंज, सलोन, डीह, नसीराबाद आदि क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था धड़ाम रही। कहीं पर तार और तो कहीं पोल टूटने के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed