फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दुष्कर्म के बाद से महिलाओं को गायब करने का आरोप

दुष्कर्म के बाद से महिलाओं को गायब करने का आरोप

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव में संदिग्ध हालात में दो महिलाओं के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। यह भी आरोप है कि उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित की भदोखर पुलिस ने नहीं सुनी। गुरुवार को पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे तो एसपी दफ्तर में नहीं मिले। एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पीड़ित वापस लौट गए।
विज्ञापन

भदोखर थाने के मनेहरू गांव निवासी रामबली (काल्पनिक नाम) ने एसपी को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के दो लोग पुरानी रंजिश में बीती 18 दिसंबर को उसके घर में घुस आए और उसकी पत्नी व भाभी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह दोनों महिलाएं भदोखर थाने में शिकायत करने गईं। आरोप लगाया कि थाने में सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद से दोनों महिलाएं गायब हो गई हैं। पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म करने वालों ने ही दोनों को गायब कर दिया। समय से पुलिस ने उन्हें न ढूंढा तो आरोपी उनकी हत्या कर देंगे। पीड़ित एसपी को शिकायती पत्र देने पहुंचा लेकिन एसपी कार्यालय में नहीं मिले। शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराकर पीड़ित वापस लौट गया। उधर एसओ भदोखर केपी यादव का कहना है कि मामला थाने नहीं आया है। शिकायती पत्र आने के बाद मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed