{"_id":"5deea0068ebc3e879937b0e4","slug":"991-regular-posts-passed-for-aiims-medical-college-and-hospital-raibaraily-news-lko4968774124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए 991 रेगुलर पद पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए 991 रेगुलर पद पास
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वर्ष 2020 से मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से 991 नियमित पदों को हरी झंडी मिल गई है।
एम्स में 183 सुपर स्पेशलिस्ट व अन्य डॉक्टरों के साथ 700 नर्सिंग के नियमित पद भरे जाएंगे। भारत सरकार से पदों की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
अगले सत्र से एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई भी शुरू होनी है। इससे पहले ही पदों को भरने की कवायद चल रही है। एम्स रायबरेली में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी चल रही है। यहां मेडिसिन, डेंटल, अस्थिरोग, पीड्रियाटिक, ईएनटी आदि सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
इमरजेंसी व मरीजों को भर्ती करने के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि इसी महीने सर्जन पदभार ग्रहण कर लेंगे।
एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू कराने के लिए पहले ही वर्ष 2020 से मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके शुरू होने से पहले पीजीआई चंडीगढ़ ने 991 नियमित पदों को भरने के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था।
मंत्रालय व वित्त विभाग से पदों को भरने के लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। एम्स की ओर से करीब 46 लाख रुपये खर्च होने के बाद स्वतंत्र फीडर से बिजली मिलनी शुरू हो गई।
वर्ष 2020 से शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए भी बिजली की व्यवस्था कराने का काम एम्स प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
11 हजार केवी लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद अब एम्स प्रशासन ने 33 हजार केवी के स्वतंत्र फीडर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
इसके लिए पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजकर वर्ष 2020 से मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के शुरू होने के बाद और बिजली की जरूरत होगी।
इसके लिए अब 33 हजार केवी लाइन की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एम्स प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है।
साथ ही पॉवर कॉर्पोरेशन को इस संबंध में पत्र भेजकर 33 हजार केवी लाइन के लिए इस्टीमेट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे धनराशि का भुगतान करके समय से लाइन की व्यवस्था हो सके।
मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए 991 नियमित पदों को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पदों को भरने का काम शुरू हो जाएगा। पॉवर कॉर्पोरेशन ने स्वतंत्र फीडर से 11 हजार केवी बिजली आपूर्ति हो रही है। मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के शुरू होने पर 33 हजार केवी लाइन से बिजली की जरूरत होगी। इसी कारण ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। पॉवर कॉर्पोरेशन से इस संबंध में इस्टीमेट भी मांगा गया है।- समीर शुक्ला, रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स