फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   92 cases registered, five arrested

92 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
92 cases registered, five arrested
प्राथमिक स्कूल डिघौरा हरचंदपुर में मवेशियों बंद करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ एसपी ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम प्राथमिक स्कूल डिघौरी में मवेशियों को बंद करने के मामले में पुलिस ने 92 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और पथराव करने का आरोप है। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाकी नामजद किए गए ग्रामीणों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल डिघौरी के गेट का ताला तोड़कर ग्रामीणों ने मवेशियों को अंदर ठूंस दिया था। जानकारी होने पर थाने की पुलिस के अलावा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस और अफसरों के समझाने के बाद भी ग्रामीण मवेशियों को स्कूल के अंदर से बाहर नहीं करने दे रहे थे। विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और पथराव किया। इस मामले में 22 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थानेदार राजकुमार सिंह, एसआई अरविंद मौर्य ने पुलिस टीम के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिघौरा सोममऊ निवासी सर्वेश कुमार, योगेंद्र सिंह, कमल किशोर द्विवेदी, आशीष कुमार अवस्थी, सरोज पाल शामिल है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed