{"_id":"5cb4d2b9bdec2214435fd12c","slug":"91555354297-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र शिवगढ़ में साइकिल सवार तीन लोगों को रविवार की रात बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊमें भर्ती कराया गया है। हादसा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
पदुमपुर मजरे सरांय छत्रधारी निवासी सुखराम पुत्र राजाराम, शंकर पुत्र श्रीराम व पंकज पुत्र लक्ष्मी यादव साइकिल से हैदरगढ़ की तरफ निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। पोखरा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे सुखराम (16) की मौके पर मौत हो गई जबकि शंकर व पंकज घायल हो गए। डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शंकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुखराम अपनी दादी के साथ रहता था।
विज्ञापन
उसके पिता राजाराम की एक माह पहले मौत हो गई थी। अब बेटे की मौत से मां और दादी का रो-रो कर हाल बेहाल है। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि घटनास्थल बाराबंकी जिले में है।