{"_id":"5cb4d29fbdec22145c46f785","slug":"91555354271-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति भाजपा प्रत्याशी असलहों के शौकीन, तीन मुकदमे विचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति भाजपा प्रत्याशी असलहों के शौकीन, तीन मुकदमे विचाराधीन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की हैसियत 2.96 करोड़ रुपये है। उनके नाम पिस्टल, रायफल व बंदूक है। इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम समेत तीन मुकदमे भी विचाराधीन हैं। दो लग्जरी गाड़ियां व 100 ग्राम सोना है।
पत्नी सरोजलता सिंह के पास 450 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात हैं। भाजपा प्रत्याशी के पास दो गांवों में 2.76 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि और गांव में पैतृक आवास है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से पर्चा दाखिल करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति व मुकदमों के बारे में शपथ पत्र दिया है।
उनके खिलाफ वर्ष 2013 से अब तक तीन मुकदमे महराजगंज, डलमऊ और मिलएरिया थानों में दर्ज कराए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी के पास गुनावर कमंगरपुर व नेवाजपुर में कृषि योग्य भूमि व नेवाजपुर में ही पैतृक आवास है। हालांकि उन्होंने अपना पता 521 फिरोज गांधी नगर दिखाया है लेकिन आवास उनके नाम नहीं है।
विज्ञापन
पांच साल में उन्होंने 48 लाख से अधिक की आय का रिटर्न भरा है। पत्नी ने भी करीब 15 लाख रुपये का आयकर रिटर्न भरा है। वर्ष 1986 में एफजी कॉलेज रायबरेली से स्नातक करने वाले दिनेश सिंह वर्तमान समय में विधान परिषद सदस्य हैं। उन्हें लखनऊ में भी आवास मिला हुआ है। उन पर 97,27,748 रुपये का कर्ज भी है।