फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले की साढ़े छह हजार रसोइयों को मिल सकेगी पेंशन

जिले की साढ़े छह हजार रसोइयों को मिल सकेगी पेंशन

Sun, 03 Mar 2019 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले की साढ़े छह हजार रसोइयों को मिल सकेगी पेंशन
रायबरेली। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में तैनात लगभग साढ़े छह हजार रसोइयों को पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



अगर सभी रसोइये इस योजना से आच्छादित हो गए तो 60 साल की आयु पूरी करने के बाद इन्हें 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।


ज्यादा से ज्यादा रसोइयों को लाभान्वित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं, फिर भी अब महज 200 रसोइयों का ही पंजीयन कराया जा सका है। अभी 5 मार्च तक पंजीयन कराने की सुविधा मिलेगी।


मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में आच्छादित किया जाना है।


इसके लिए मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों का भी पंजीयन जनसुविधा केंद्र में कराने को कहा गया है। इसके लिए रसोइयों को आधार कार्ड और बैंक खाते की पासबुक के साथ सीएससी में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन



यह सुविधा 18 से 40 वर्ष तक की रसोइयों को मिल सकेगा। पंजीयन कराने के बाद रसोइयों के आयु के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक जमा करना होगा।


60 साल की आयु पूरी करने के बाद रसोइयों को न्यूनतम तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी। रसोइये की मृत्यु होने के बाद इसकी आधी धनराशि पारिवारिक पेंशन के रूप में पति या पत्नी को ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस जिले में मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित 2705 विद्यालयों में 6549 रसोइये कार्यरत हैं, जिनमें से पात्र रसोइयों को पेंशन योजना से लाभान्वित कराने के प्रयास चल रहे हैं। अब तक लगभग 200 रसोइयों का पंजीयन कराया जा चुका है। रसोइयों को 1000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।


जिले की 50 रसोइये 7 को लखनऊ जाएंगी
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में एक कार्यक्रम लखनऊ में 7 मार्च को होना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।


इसमें भाग लेने के लिए सभी जिलों से मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों को भी आमंत्रित किया गया है। इस जिले से 50 रसोइयों को ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।



जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 50 रसोइयों का चयन किया जा रहा है। सभी रसोइये बस से लखनऊ जाएंगी और कार्यक्रम में भाग लेंगी।


बीईओ मुख्यालय बने हैं नोडल, करा रहे पंजीयन
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बीएसए को पत्र भेजते हुए कहा था कि रसोइयों का पंजीकरण जनसेवा केंद्र के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इस पर बीएसए पीएन सिंह ने मध्याह्न भोजन योजना में तैनात रसोइयों का पंजीयन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) वीरेंद्र कुमार कनौजिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कनौजिया ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु की रसोइयों का पंजीयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed