{"_id":"5c6329b0bdec2273a5196f8d","slug":"91550002608-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को प्रयागराज जाने रोकने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को प्रयागराज जाने रोकने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर मंगलवार को सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही हाईवे भी जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर कोसा। पुलिस ने 43 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वाहन से पुलिस लाइंस ले जाया गया। जमानत के बाद सभी को छोड़ा गया।
सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव की अगुवाई में सपाइयों ने पहले डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरना दिया और फिर मामा चौराहे के पास लखनऊ-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 43 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को वाहन पर बैठाकर पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां जमानत पर छोड़ा गया।
सपाइयों का कहना था कि प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। इस मौके पर आशीष चौधरी, पारुल वाजपेयी, अखिलेश माही मौजूद रहे। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन करने पर 43 सपाइयों को पकड़ा गया था। जमानत पर उन्हें छोड़ दिया गया।