{"_id":"5bb6642e867a55291e5c4ab8","slug":"91538679854-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में पिछले दिनों विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में विवादित बोल के कारण चर्चा में रहे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह एक बार फिर बेरोजगार युवाआें को लेकर दिए विवादित बयान के कारण लोगों के निशाने पर आ गए।
गुरुवार को कानपुर रोड स्थित राना नगर में लोधी, कश्यप, बिंद, निषाद एकता समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री ने कहा कि काम न करना पड़े, इसलिए लोग सरकारी नौकरी की तरफ भागते हैं।
कहा कि मेरे परिवार में भी लोग सरकारी नौकरी करते हैं। मेरा बेटा भी सरकारी नौकरी में है। उससे कहता हूं कि ठीक से काम करो, वरना तुम्हारी तनख्वाह रुकवा दूंगा।
विज्ञापन
लोग सरकारी नौकरी इसलिए करना चाहता हैं कि ताकि उनको काम न करना पड़े। जरूरत है कि सरकारी नौकरी का ख्वाब छोड़कर युवा प्राइवेट जॉब करें।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि कमाई के लिए केंद्र सकार की मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया आदि योजनाएं चला रखी हैं, जिनका युवा व महिलाएं लाभ लेकर अपनी कमाई का साधन मजबूत कर परिवार, समाज, प्रदेश व देश को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि बैंकें उद्योग स्थापितकरने के लिए 50 हजार से एक करोड़ तक का लोन दे रही हैं। युवा बैंक प्रणाली से जुड़कर नए उद्योग लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज में व्याप्त, अंधविश्वास, कुरीतियों, पाखंडों से दूर रहकर रचनात्मक, सकारात्मक कार्यों के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा दें।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई की जरूरत होती है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि वही देश मजबूत होता है, जहां सिंचाई की अच्छी व्यवस्था हो।
उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का प्रदेश है। देश की तरक्की तब होगी, जब ग्रामीण, ग्रामों व किसानों की तरक्की होगी। किसानों की तरक्की के लिए सिंचाई के साथ ही अच्छी खाद व उत्तम किस्म के बीज जरूरी हैं, जिसकी प्रदेश व देश में कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि रायबरेली में हर नहर को पानी मिलेगा, जिससे किसान की खेती अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि समाज में परिवर्तन करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
लोधी, कश्यप, बिंद, निषाद आदि समाज के लोगों ने स्वाभिमानी रहकर देश के वजूद को मजबूत किया है। उन्नाव से आए समाज सेवी विनोद सिंह लोधी, लालता प्रसाद, कंचन लोधी, रामफेर लोधी, राहुल लोधी आदि मौजूद रहे।
इससे पहले सिंचाई मंत्री ने गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की और कहा कि सिंचाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाए। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलना चाहिए। नहरों में पानी न होने पर कई अफसरों को फटकार भी लगाई।