फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुरानी रंजिश को लेकर चटकीं लाठियां, 10 लोग घायल

पुरानी रंजिश को लेकर चटकीं लाठियां, 10 लोग घायल

Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर चटकीं लाठियां, 10 लोग घायल
रंजिश में चटकीं लाठियां, 10 लोग घायल
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

पांडेय का पुरवा मजरे सरांय श्रीबक्श गांव निवासी हरिकेश और राकेश के बीच रंजिश चल रही है। हरिकेश मकान बनवा रहा था। मौरंग लदी ट्रॉली उसके घर जा रही थी। रास्ते से ट्रॉली ले जाने पर राकेश ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से हरिकेश, राजेश कुमार, नरेश कुमार, सीमा देवी, सुनीता और सोनाली घायल हो गए। हरकेश और नरेश कुमार के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से राकेश कुमार, शिवकुमारी, अंजली, सुभाष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगतपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसओ आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed