{"_id":"5a13157e4f1c1bc8678bca37","slug":"91511200126-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाली क्षेत्र के खोवा मंडी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर कोतवाली क्षेत्र के खोवा मंडी का मामला
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बीड़ी व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यवसायी का शव घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर परिवारीजनों पर ही पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रकरण की जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खोवा मंडी निवासी मुस्तफा सलीम पुत्र स्व. हाजी सलीम बीड़ी व्यवसायी था। सुबह संदिग्ध हालात में व्यवसायी मुस्तफा सलीम की मौत हो गई। पड़ोसी सगीर खान की सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और शव को कब्जे में लिया। वहीं लखनऊ जिले के ठाकुरगंज की रहने वाली एवं मृतक की पत्नी शाजिया ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके ससुर की मौत के बाद उसके जेठ व जेठानी उसके पति को प्रताड़ित करते थे। पति को घर से भगा देने की धमकी देते थे। खानदानी व्यवसाय पर भी कब्जा कर लिया। सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी का आरोप है कि 6 अक्तूबर 2017 को जेठ व जेठानी ने मुझे व मेरे पति की पिटाई करके घर से निकाल दिया। इसके बाद पति के साथ अपने मायके चली गई और वहां बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद मैं लखनऊ में रुक गई और पति यहां रायबरेली चले आए थे। फोन पर बताया था कि मुझे परेशान किया जा रहा और मेरी हत्या कर दी जाएगी। जहरीला पदार्थ खिलाकर उसके पति को मारा गया। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
बीड़ी व्यवसायी मुस्तफा सलीम की मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद सलीम की मौत की सही वजह सामने आएगी। मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- शिवहरि मीणा, पुलिस अधीक्षक