फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जगतपुर में एक्सीडेंट में मर गए तीन लोग, जाम लग गया, आगजनी हो गई, तत्काल पहुंचिए

जगतपुर में एक्सीडेंट में मर गए तीन लोग, जाम लग गया, आगजनी हो गई, तत्काल पहुंचिए

Sat, 18 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर में एक्सीडेंट में मर गए तीन लोग, जाम लग गया, आगजनी हो गई, तत्काल पहुंचिए
जगतपुर में एक्सीडेंट में मर गए तीन लोग, आगजनी हो गई, तत्काल पहुंचिए
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया। संबंधित थाने की पुलिस और एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग डीएम-एसपी को मौके बुलाने की मांग पर अड़ गए। डीएम-एसपी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं, पर उत्तेजित ग्रामीणों की ओर से पथराव के साथ आगजनी कर दी गई है। वायरलेस होते ही जिलेभर की फोर्स मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लेती है। आंसू गैस के गोले छोड़ती है। साथ ही कई लोगों को मौके पर हिरासत में ले लेती है।
यह हकीकत में नहीं, बल्कि नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस महकमे की ओर से कराए गए मॉकड्रिल का नजारा था। भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव के पास स्थित मैदान में आयोजित मॉकड्रिल में जिलेभर की पुलिस बुलाई गई थी। निकाय चुनाव के दौरान यदि कोई बवाल या फिर दंगा फसाद हो जाए तो उससे कैसे निपटा जाए, इसका डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया गया। डीएम-एसपी ने स्वयं फायरिंग कर आंसू गैस गोले छोड़ने की जानकारी दी। बवाल के बाद किस तरह माइक से जनता को शांत कराया जाए, इसका भी अभ्यास कराया गया। इस मौके एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय के अलावा समस्त थानेदार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेहतर कार्य पर एसओ हरचंदपुर को मिला इनाम
मॉकड्रिल में वैसे तो जिलेभर के सभी थानेदार शामिल हुए, लेकिन इसमें से सबसे अच्छा कार्य एसओ हरचंदपुर धीरेंद्र यादव का रहा। एसओ के मॉकड्रिल में अच्छा कार्य करने पर डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने एसओ हरचंदपुर को 1100 रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक सकते में रहे लोग, क्या हो गया
एकाएक एक स्थान पर भारीभरकम पुलिस के पहुंच जाने से इलाकाई लोगों को साथ लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे से होकर गुजरने वाले लोग सकते में आ गए। कहा कि लगता है कि कोई बड़ी घटना घट गई है। काफी देर तक लोग रुके और बसों और छोटे वाहनों से आते जाते लोग नजारा देखते रहे। बाद में पता चला कि पुलिस चुनाव के मद्देनजर अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed