{"_id":"59fa35fc4f1c1b6e548ba2b4","slug":"91509570044-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा गंभीर, जांच कराई जाएगी-अतुल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा गंभीर, जांच कराई जाएगी-अतुल गर्ग
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
हादसा गंभीर, कराई जाएगी जांच: गर्ग
रायबरेली। ऊंचाहार एनपीटीसी में हुए हादसे के बाद बुधवार देर रात लखनऊ मंडल के कमिश्नर अतुल गर्ग और एडीजी लखनऊ जोन अभय प्रसाद, डीआईजी जयनारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की बाबत पूछताछ की। कमिश्नर ने कहा कि हादसा गंभीर है। यह केंद्र सरकार का उपक्रम है। उनसे बातचीत करके जांच कराई जाएगी। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। घायलों और मृतकों के सूची बढ़ सकती है। बचाव राहत कार्य पर नजर रखी जा रही है। एडीजी अभय प्रसाद ने कहा कि हादसे के बाद पुलिस कर्मियों को बचाव राहत कार्य में लगाया गया है। यूपी 100 पुलिस की गाड़ियां लगाई गई हैं। सीओ व थानेदारों से बचाव कार्य में लगे हैं। श्रमिकों की मदद की जा रही है। इस मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा भी मौजूद रहे।