{"_id":"59f7745b4f1c1bf2538b9af7","slug":"91509389403-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका जायस के लिए नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका जायस के लिए नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष के लिए 15, सभासद के बिके 75 परचे
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी की नगर पालिका जायस के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को भी कोई दावेदार परचा दाखिल करने नहीं पहुंचा। सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद पद के लिए 75 परचों की बिक्री की गई।
जायस नगर पालिका में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 22 नवंबर को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष पद के दावेदारों को एसडीएम कक्ष और सभासद के दावेदारों को नायब तहसीलदार और तहसीलदार कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करना है। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। इससे सन्नाटा पसरा रहा। उपजिलाधिकारी तिलोई डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि निकाय चुनाव नामांकन के दूसरे दिन भी कोई परचा दाखिल नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद के लिए 75 दावेदारों ने परचा खरीदा है।
हाजी मोहम्मद अकील सपा के प्रत्याशी बने
फुरसतगंज (रायबरेली)। नगर निकाय चुनाव में सपा ने नगर पालिका जायस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को अपना दावेदार घोषित कर दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हाजी मोहम्मद अकील को सपा प्रत्याशी घोषित किया है। घोषित किए गए प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अकील गढ़ी मीरा निहाल जैर मस्जिद जायस के रहने वाले हैं।