{"_id":"596d03284f1c1bcc5d8b4628","slug":"91500316456-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने कानूनगो पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने कानूनगो पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनगो पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार तहसील में तैनात एक कानूनगो पर अधिवक्ताओं ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को वकीलों ने कार्य से विरत रहकर विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ऊंचाहार तहसील के अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव का आरोप है कि तहसील मे तैनात कानूनगो ने कोटरा बहादुरगंज के एक पीड़ित से जमीन की पैमाइश के लिए सात हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद भी उसकी भूमि की पैमाइश नहीं की गई। इस बाबत जब कानूनगो से बात की गई तो अधिवक्ता से भी दो हजार रुपये और मांगे। इसकी शिकायत तहसील बार के अध्यक्ष से की गई। अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष राकेशचंद्र, महामंत्री शिवजी पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, संजय श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर कानूनगो के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई करके बार को अवगत कराने का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम मदनकुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं की शिकायत पर जांच टीम बना दी गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।