फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पूरे रानी मजरे बादेराय में खून का रिश्ता तार-तार

पूरे रानी मजरे बादेराय में खून का रिश्ता तार-तार

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूरे रानी मजरे बादेराय में खून का रिश्ता तार-तार
बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे बादेराय गांव में रविवार को खून का रिश्ता तार-तार हो गया। बड़े बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर धान की रोपाई कर रहे पिता को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। छोटे भाई को जमीन लिखाने से आरोपी बेटा खफा चल रहा था। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरे रानी मजरे बादे राय निवासी दुलारे (70) पुत्र ललई किसानी करता था। सुबह दुलारे खेत में था और धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान बड़ा बेटा रामसमुझ अपनी पत्नी राजदेई के साथ पहुंचा। बताते हैं कि आरोपी बेटा खेत पहुंचा। पिता दुलारे से पूछा खेत में धान की रोपाई क्यों कर रहे हो। इससे पहले दुलारे कुछ समझ पाता, बेटे-बहू ने लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया। पीट-पीटकर दुलारे की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। वारदात की जानकारी पर ग्रामीणों का मजमा लग गया।
विज्ञापन

मृतक दुलारे के चार बेटे हैं। इसमें पहला रामसमुझ, दूसरा राम बहादुर, तीसरा जंग बहादुर और चौथा पुत्र केतार है। इसमें राम बहादुर और केतार लुधियाना में नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व दुलारे ने अपने तीसरे बेटे जंग बहादुर को अपनी कुछ जमीन बैनामा कर दी थी। इसी बात को लेकर रामसमुझ नाराज चल रहा था। इसी वजह से पिता का कत्ल कर दिया। सूचना पर सीओ सदर बीनू सिंह, कोतवाल आरपी शाही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल का कहना है कि रामसमुझ और उसकी पत्नी राजदेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। दुलारे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बेटे जंग बहादुर समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू जहां नहीं थम रहे हैं। वारदात पर नाराजगी जताते हैं। साथ ही भाई-भाभी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed