{"_id":"596a669a4f1c1b0c2f8b4624","slug":"91500145306-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन शिविर में 111 लोगों ने जमा किए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन शिविर में 111 लोगों ने जमा किए फॉर्म
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन शिविर में 111 लोगों ने जमा किए फॉर्म
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को पेंशन शिविर लगाया गया। इसमें विधवा, वृद्धा, निशक्त के फॉर्म भरे गए। शिविर का संचालन ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह व खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में 111 लोगाें ने आवेदन फॉर्म जमा किए। बीडीओ ने बताया कि इन फॉर्मों का सत्यापन करने के बाद पात्र लोगों को पेंशन दिलाई जाएगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस गांव में पेंशन के लिए विधवा, निशक्त या वृद्ध हों उनको लाकर फॉर्म जमा करा दें, जिससे उनको भटकना न पडे़। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों व रोजगार सेवकों से इस तरह के शिविर में सहयोग करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण बाबूलाल, अकबर सिद्दीकी, शीतला प्रसाद कश्यप, छोटेलाल मौजूद रहे।