फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रक्तदान करके दूसरों को दें नई जिंदगी

रक्तदान करके दूसरों को दें नई जिंदगी

Tue, 13 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करके दूसरों को दें नई जिंदगी
रक्तदान कर बचाएं चार लोगों की जिंदगी
विज्ञापन

- अमर उजाला का जिला अस्पताल में 14 को लगेगा रक्तदान शिविर
- अब तक 30 लोगों ने कराया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। रक्तदान महादान को साकार करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है। एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जिंदगी बचाता है।
महादानियों बनने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को रक्तदान कराने के लिए 30 लोगों ने पंजीकरण कराया। हर कोई अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना कर रहा है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है, वह रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है। कहा कि अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। रक्तदान के इच्छुक लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच अमर उजाला कार्यालय के फोन नंबर 0535-2203918 एवं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9450063434 पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
रक्तदान के लिए आगे आएं लोग
हिमहैंस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष चौहान का कहना है कि अमर उजाला का कदम सराहनीय है। आपका दिया गया खून किसी रोगी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए सबको रक्तदान के लिए आगे आने की जरूरत है। मांग के हिसाब से खून की उपलब्धता कम है। हम प्रयास करेंगे तो खून की उपलब्धता बढ़ेगी। रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रक्तदान पुण्य का कार्य
डॉ. ओमिका चौहान का कहना है कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। इस पुनीत काम से सीधे किसी का जीवन बच जाता है। अन्य सेवा कामों से रक्तदान का स्थान ऊंचा है। जनहित के इस काम में सभी को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उनका कहना है कि लोगों को चाहिए इस आयोजन में भाग ले, ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।

इनसेट
बढ़चढ़कर हिस्सा लें लोग
डॉ. जीसी चौहान का कहना है कि रोगियों में अक्सर खून की कमी हो जाती है। खून न मिलने के कारण रोगी की जान चली जाती है। इस तरह के आयोजन जिले में खून की कमी दूर होगी। इससे निश्चित तौर से लोगों को लाभ मिलेगा। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। लोगों को शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed