फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   88 teachers running for mutual transfer

पारस्परिक स्थानांतरण के लिए दौड़ रहे 88 शिक्षक

Tue, 02 Mar 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
88 teachers running for mutual transfer
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 88 शिक्षक दौड़ लगा रहे हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे इन शिक्षकों की पत्रावलियां सोमवार से जमा होनी शुरू हो गई हैं। बीएसए ने भी कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए इस जिले के 179 अध्यापकों ने आवेदन किया था जिसमें 79 आवेदन रिजेक्ट हो गए थे। इसके बाद 100 शिक्षक तबादला सूची का इंतजार कर रहे थे। सूची आई तो उसमें सिर्फ 88 शिक्षकों को ही पारस्परिक स्थानांतरण के लिए हरी झंडी मिल सकी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने के संबंध में निर्देश जारी किया जिससे तबादला पाने वाले शिक्षक पत्रावलियां लेकर विद्यालय, बीआरसी और बीएसए दफ्तर की दौड़ लगाने लगे हैं। बीएसए दफ्तर में पत्रावलियां जमा होनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि अध्यापक अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कार्यमुक्त होकर अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे जिसे बीईओ को प्रतिहस्ताक्षरित करना होगा। बीईओ से कहा गया है कि वे स्थानांतरण सूची से स्थानांतरण आदेश की पुष्टि कर लें। कार्यमुक्ति के लिए तीन प्रतियों में पत्रावलियां तैयार करनी होंगी जिसमें सभी शैक्षिक प्रशैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, प्रथम नियुक्ति समेत कई दस्तावेज तथा अदेयता प्रमाणपत्र देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed