फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   85 people including DPRO found corona infected

डीपीआरओ समेत 85 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
85 people including DPRO found corona infected
रायबरेली। जिला पंचायतराज अधिकारी उमाशंकर मिश्रा समेत 85 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी का सैंपल एसजीपीजीआई, लखनऊ भेजा गया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई। संक्रमितों में पुलिस लाइन में महिला सिपाही व उसकी तीन बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं निराला नगर में एक ही परिवार के पांच तो एक अन्य परिवार के चार लोगों संक्रमित हैं। जबकि इंदिरा नगर में दो माह के मासूम व उसकी मां को संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 676 हो गई है। चार मरीजों ने कोरोना को मात दिया। उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि डीपीआरओ की कई दिनों से तबियत ठीक नहीं थी। शनिवार को गले में खराश के साथ ही जुकाम-बुखार की समस्या बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में वह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिले। डीपीआरओ कार्यालय के कई कर्मचारियों ने भी जांच कराई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
डीपीआरओ को उनके सरकारी आवास में होम आइसोलेट कराया गया है। इंदिरा नगर में महिला व उसके दुधमुंहे बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के साथ ही पुलिस लाइन में महिला सिपाही व उसकी तीन बेटियों भी संक्रमित मिली हैं।
शहर के अमर नगर, निराला नगर, इंदिरा नगर, प्रभुटाउन, मलिकमऊ, नेहरू नगर, रतापुर, आनंद नगर में संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को अलग-अलग टीमों ने 4231 लोगों की जांच की। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 676 हो गई है।
डॉक्टरों ने 90 संक्रमितों को फोन पर दी सलाह
कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल से सलाह लेने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को 90 मरीजों ने डॉक्टरों के फोन पर कॉल करके इलाज संबंधी जानकारी ली।
किसी ने दवा तो किसी ने कोरोना के लक्षणों के बारे में चिकित्सकों से पूछा। गले में खराश के संबंध में दवाएं पूछीं। कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. पंकज तिवारी के मोबाइल नंबर 8563037090 और डॉ. अखिलेश कुमारी के मोबाइल नंबर 7985703110, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय मिश्रा के मोबाइल नंबर 8009663733 और डॉ. निशा वर्मा के मोबाइल नंबर 9519617727, रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. शिवम शुक्ला के मोबाइल नंबर 9670473399 व डॉ. ऋषी सिंह के मोबाइल नंबर 8960440969 पर फोन करके सलाह ले सकते हैं।

कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोग एहतियात बरतें। मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करें। संक्रमित नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed