फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिला महिला अस्पताल में घटना से मची अफरातफरी

जिला महिला अस्पताल में घटना से मची अफरातफरी

Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में घटना से मची अफरातफरी
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को वीडियो बना रही एक युवती को न सिर्फ कमरे में बंद कर लिया गया, बल्कि उसे पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया। यही नहीं उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन



साथी के पहुंचने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। महिला का आरोप है कि स्टाफ नर्स एवं नर्सेज संघ की अध्यक्ष एक महिला रोगी से घूस ले रही थी, जिसका वीडियो बनाने पर मारपीट की।
विज्ञापन



उधर, स्टाफ नर्स ने महिला पर सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव की रहने वाली आराधना (18) मंगलवार को सुबह महिला जिला अस्पताल गईं थीं। आरोप है कि अस्पताल के पास ही स्टाफ नर्स अपने घर पर एक महिला रोगी से इलाज के नाम पर घूस ले रही थी।



वह इसका वीडियो बनाने लगी। इस पर स्टाफ नर्स ने उसे कमरे में बंद कर लिया। उसे पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। उसका मोबाइल तोड़ दिया।


जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगों ने आराधना को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे होश आया। घटना की सूचना पर महिला थानेदार संतोष कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed