फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आचार्य स्मृति दिवस का होगा भव्य आयोजन

आचार्य स्मृति दिवस का होगा भव्य आयोजन

Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आचार्य स्मृति दिवस का होगा भव्य आयोजन
आचार्य स्मृति दिवस का होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन

रायबरेली। रोटरी सेवा सदन के सभागार में रविवार को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की बैठक हुई। इसमें 11 नवंबर को होने जा रहे आचार्य स्मृति दिवस समारोह के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय हुई। समिति के पदाधिकारियों के अलावा जिले के तमाम बुद्धिजीवी, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी समेत सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। सभी ने कहा कि हिंदी साहित्य के पुरोधा आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में होने वाले इस अनूठे आयोजन की भव्यता में कोई कोर कसर न रखी जाए।
समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल, महामंत्री अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष मजहर अब्बास नकवी, विनोद सिंह गौर, कपिल अवस्थी, डॉ. नरेश चंद्र ने आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आचार्य स्मृति दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश के सूचना निदेशक अनुज कुमार झा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य पथ स्मारिका का विमोचन होगा और कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद काव्यांजलि होगी। इनमें जयपुर के बनज कुमार बनज, गुड़गांव की डॉ. पद्मिनी शर्मा, फिरोजाबाद के हाशिम फिरोजाबादी और लखनऊ के हास्य कवि सूर्य प्रसाद पांडेय काव्यपाठ करेंगे। नीलेश मिश्र और करुणा शंकर ने प्रोजेक्टर पर अनाथों की मां सिंधुताई सपकाल की जीवनी का प्रसारण किया। इस मौके पर अवधेश वाजपेयी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक लल्लन मिश्रा, अनुभव भार्गव, राजेश वर्मा, राकेश कक्कड़, पपिंदर सलूजा, अरविंद श्रीवास्तव, क्षमता मिश्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभूतियों का होगा सम्मान
आचार्य स्मृति दिवस समारोह में अमेरिका में हिंदी का प्रचार प्रसार कर रहीं मंजू मिश्रा को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुणे महाराष्ट्र की अनाथों की मां सिंधुताई सपकाल को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा, जबकि बीबीसी दिल्ली के वात्सल्य राय को प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से नवाजे जाएंगे। मेधावी छात्रा वर्तिका सिंह को शिवानंद मिश्र लाले सम्मान मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष आचार्य सूर्य प्रसाद दीक्षित का नागरिक अभिनंदन और साहित्यकार स्नेहलता का विशेष अभिनंदन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed