फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र में जड़ा ताला

बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र में जड़ा ताला

Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र में जड़ा ताला
कटौती पर भड़के लोग, उपकेंद्र में जड़ा ताला
विज्ञापन

रायबरेली। बिजली कटौती से खफा लोगों का गुस्सा सोमवार देर शाम फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र खीरों पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश देखकर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मौके से खिसक लिए। सताव ब्लॉक क्षेत्र में 15 दिनों से लगातार 33 केवी लाइन बराबर फॉल्ट आ रहा है। बीते 24 घंटे से बिजली नहीं मिली। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार देर शाम बिजली उपकेंद्र का घेराव कर गेट पर ताला डाल दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शिकायत करने पर अफसर सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। उपभोक्ता संजय, आशीष, राहुल, रामकिशोर गुप्ता, अजय यादव आदि ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उपकेंद्र घेराव की जानकारी होने पर गुरुबख्शगंजए एसओ विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उपभोक्ता पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं। देर रात तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार दोहरे ने बताया कि जानकारी 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आया है। फॉल्ट को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed