{"_id":"596d03194f1c1b68388b4747","slug":"81500316441-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन में बैठक की और बाद में बीएसए संजय शुक्ला से मिलकर ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने महासंघ को 10 सूत्री मांग पत्र पर विचार करने के बाद समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया ने कहा कि 10 सूत्री मांगों को लेकर काफी दिनों से आवाज उठाई जा रही हैं, लेकिन यहां रहे अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा शिक्षकों की समस्याएं जस की तस बनी हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली मुफ्त किताबें बीआरसी से लेने के लिए दबाव बनाया जाता, जबकि शासनादेश में किताबों को स्कूल पहुंचाना चाहिए। यही नहीं छह साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सह समन्वयकों को पुराने स्थान के बजाय नई तैनाती दी जाए। गौरव त्रिपाठी, संजय कनौजिया, संजय सिंह, मधुकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निपटारे में ढिलाई बरती जाती है, जो शिक्षक हित में ठीक नहीं है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षिका उर्मिला सिंह को बकाया देयकों का भुगतान किए जाने की मांग की। इसी तरह कई और समस्याओं को भी उठाया गया। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की।