फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेखौफ चोरों ने आस्था पर पहुंचाई चोट

बेखौफ चोरों ने आस्था पर पहुंचाई चोट

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने आस्था पर पहुंचाई चोट
महादेव मंदिर का ताला तोड़ा, 50 हजार का माल किया पार
विज्ञापन

मिल एरिया क्षेत्र के मलिकमऊ कॉलोनी में वारदात से भक्तों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने श्री मलकेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की वारदात से भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना के बाद भी दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भक्तों ने चोरों को पकडे़ जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
मलिकमऊ कॉलोनी में श्री मलिकेश्वर महादेव मंदिर है। भदोखर थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी मुकेश मंदिर पुजारी हैं। हर रोज पुजारी घर चले जाते हैं। रात में चोरों ने ताला तोड़कर दानपत्र से पांच हजार रुपये की नकदी, चांदी की कटोरी, चांदी के चम्मच, पीतल के बर्तन समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह मोहल्ले के बीके त्रिवेदी मंदिर पर पूजा-पाठ करने पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा देख दंग रह गए।
विज्ञापन

मंदिर में चोरी की जानकारी पर अन्य लोगों का मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। दो घंटे बाद थानेदार विजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुजारी का कहना है कि छह माह पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। बावजूद कार्रवाई के नाम पर ढिलाई बरती जा रही है। पुजारी ने थाने में तहरीर दे दी है। थानेदार का दावा है कि जल्द चोरों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed