फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अफसरों के सामने गूंजी किसानों की समस्याएं

अफसरों के सामने गूंजी किसानों की समस्याएं

Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के सामने गूंजी किसानों की समस्याएं
अफसरों ने कहा-आधुनिक खेती करो, किसान बोले-सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

- जिला पंचायत के सभागार में लगा निवेश व किसान मेला
- खाद, बीज और आधुनिक उपकरणों का किया गया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को आयोजित निवेश और किसान मेला में अधिकारियों के सामने किसानों की समस्याएं गूंजी। अफसरों ने आधुनिक खेेती कर ज्यादा उत्पादन का सबक दिया तो किसानों ने कहा कि सुविधाएं नहीं हैं तो कहां से उत्पादन बढ़ाया जाए। किसी ने पानी तो किसी ने बिजली और खराब नलकूपों का हवाला देकर अपनी समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि नहरों में पानी नहीं है तो धान की बेड़न कैसे डाली जाए। नलकूप खराब हैं और बिजली मिलती नहीं है तो खेतों की छपाई कैसे की जाए। इस पर डीएम अभय सिंह, सीडीओ देवेंद्र पांडेय, जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने कहा कि समस्याओं का हर हाल में निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब हो या अमीर, सभी किसानों को समानता के साथ सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत है तो विभाग के साथ आला अधिकारियों को भी अपनी समस्याएं बताएं। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानोें को अपना पंजीकरण कराना चाहिए। तभी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।मेले में सरेनी के किसानों ने कहा कि 2011 व 2012 में 45 हजार रुपये जमा करके नलकूप की बोरिंग कराई थी, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन की ओर से आज तक उनको बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए। इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं योजनाएं तो बहुत बताई जाती हैं, लेकिन ब्लॉक मुख्यालय तक योजनाओं के बारे में जानकारी की जाती है तो बताया जाता है कि योजना खत्म हो गई, जिसको लाभ मिलना था, वह मिल गया।कृषि मेला का संचालन अतुल पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
पानी, खाद-बीज और बिजली मिले तो हो आधुनिक खेती
राही ब्लॉक के गांव बेलागुसीसी खलार के रहने वाले गंगाराम, सैदनपुर के रामबिलास, जरौला के बाबूलाल, मटिहा के राजेंद्र प्रसाद, गदियानी मजरे सरांयदामू के सहदेव और अमावां ब्लॉक के कचौंदा नानकारी निवासी शत्रोहन लाल अवस्थी ने कहा कि हर बार मेला लगाया जाता है। खेती के यंत्रों और खाद-बीज का प्रदर्शन होता है, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है। नहरों में पानी नहीं आता, बिजली मिलती नहीं। सरकारी नलकूप खराब पड़ें हैं। ऐसे में आधुनिक खेती का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है हर बार समस्या उठाई जाती है, लेकिन सुनने के बाद अफसर भूल जाते हैं। यदि सरकारी नलकूप या फिर नहरों में पानी आता भी तो दंबंगों के आगे छोटे किसानों को पानी नहीं मिल पाता। खाद-बीज भी पहले बड़े किसानों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed