फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   813 liters of mustard oil seized

Raebareli News: 813 लीटर सरसों का तेल सीज

Wed, 04 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
813 liters of mustard oil seized
रायबरेली। जिले में मानक विहीन सरसों का तेल और वनस्पति की बिक्री को रोकने के लिए मंगलवार को जिले के लालगंज और हरचंदपुर में ऑयल एजेंसियों में छापा मारा गया। एफएसडीए की टीमों ने संदिग्ध प्रतीत होने पर 813 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। विकास भवन में काफी के एक नमूने समेत छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम, उदयराज की टीम ने लालगंज में क्राॅसिंग के पास स्थित अमित कुमार की एजेंसी पर छापा मारकर 500 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। सरसों के तेल का नमूना भी भरा। लालगंज में ही बाईपास के पास महेश की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लेकर 150 लीटर तेल को सीज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने विकास भवन में संचालित प्रेरणा कैंटीन से कॉफी का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह, शेफाली रस्तोगी और कंचनलता की टीम ने हरचंदपुर में मां गायत्री ट्रेडर्स से राज कुमार और प्रभात ब्रांड सरसों का तेल व मोती ब्रांड वनस्पति का नमूना भरा। यहां 163 लीटर तेल को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि तेल के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नमूने की रिपोर्ट न आने तक तेल को सीज रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed