फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   75 thousand people yearn power

बिजली को तरस रही 75 हजार आबादी

Mon, 15 Aug 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 15 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
75 thousand people yearn power
बिजली - फोटो : getty images
जिले में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में तेजी तो आई, लेकिन अधिसंख्य उपभोक्ताओं को आज तक कनेक्शन नहीं मिल सके। नतीजतन बिजली होने के बावजूद 75 हजार आबादी अंधेरे में जीने को विवश है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर कनेक्शन देने में ढिलाई बरत रहे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि 15 हजार में अब तक लगभग 4500 लोगों को ही कनेक्शन दिए जा सके हैं। विभागीय अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिले में 297 गांवों को विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था है। इन गांवों में 15 हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। योजना के तहत 255 गांवों का विद्युतीकरण हो चुका है, लेकिन कनेक्शन महज 4500 लोगों को ही दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोग कनेक्शन पाने के लिए पावर हाउस और अवर अभियंताओं के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कार्य में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि जिन गांवों में बिजली पहुंच गई है।

वहां ग्रामीणों को फौरन कनेक्शन दिए जाए। इसके साथ ही उन्होंने बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को फील्ड में जाकर ग्रामीण विद्युतीकरण की विस्तृत समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

गांव में बिजली की लाइन खिंच जाने के के बाद ग्रामीण कनेक्शन के लिए उत्साहित हैं। कई बार मांग करने के बावजूद उन्हें कनेक्शन मिला। इसके लोग उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पर पड़ रहा है।

डलमऊ ब्लॉक के जहांगीराबाद निवासी रामलाल, बुद्धीलाल, धर्मराज ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण तो हो गया, लेकिन हम लोग कनेक्शन पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव में कोई अधिकारी भी निरीक्षण करने नहीं आया है।

सलोन के सांडा सैदन गांव निवासी अंकित जायसवाल, अब्दूमऊ के रामलखन ने बताया कि कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में हम लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन पंकज कुमार ने बताया कि विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 42 गांव विद्युतीकरण के लिए बचे हैं। इन गांवों में 15 हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जाना है।


लगभग 4500 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सभी अभियंताओं को कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।-पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed