फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   75 Corona positive including AIIMS Registrar, Deputy DLO

एम्स के रजिस्ट्रार, डिप्टी डीएलओ समेत 75 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 Corona positive including AIIMS Registrar, Deputy DLO
रायबरेली। एम्स के रजिस्ट्रार/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डिप्टी डीएलओ) डॉ. जया समेत 75 लोग मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

दो लोको पायलट, पांच एम्स और चार निफ्ट कर्मी भी संक्रमित हैं। सलोन अस्पताल के दो डॉक्टर व एनटीपीसी भी संक्रमित हैं।
संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट मुहैया कराई गई है। कंट्रोल रूम से सभी मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 266 हो गई है।
विज्ञापन

एम्स के रजिस्ट्रार ने कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर लखनऊ में जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वे लखनऊ में ही होम आइसोलेट हो गए हैं।
सुमित्रा हॉस्पिटल के संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को उनकी पत्नी व डिप्टी डीएलओ भी कोरोना पॉजिटिव निकली।
एम्स में एक महिला डॉक्टर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 80 से अधिक हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले की कई सीएचसी के स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। निफ्ट के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो लोको पायलट भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन सीएचसी के दो महिला डॉक्टर व एनटीपीसी में कई लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के जेल रोड, मलिकमऊ, खतराना, रतापुर, बस्तेपुर, रेलवे स्टेशन के अलावा बेलाटेकई, डीह, डलमऊ, बाल्हेमऊ, भीलमपुर, सराय मानिक ऊंचाहार आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
मंगलवार को एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, शशिकांत पाल, आनंद कुमार बाजपेयी, धर्मेंद्र पाल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर टीम ने 230 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। जिले में 4128 लोगों की जांच की गई।
सलोन में छह मिले संक्रमित
सलोन। क्षेत्र में दो महिला डॉक्टर समेत छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि सीएचसी की दो महिला डॉक्टर संक्रमित हो गईं हैं। करहिया बाजार में दो, ख्वाजापुर, धरई में एक-एक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट मुहैया कराई गई है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग एहतियात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed