फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   7211 candidates gave PCS exam

7211 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस परीक्षा

Mon, 16 Dec 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
7211 candidates gave PCS exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से संचालित सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले में बने 26 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। दोनों पालियों में 7211 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तगड़ी किलेबंदी की। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी चौकसी बरती।
विज्ञापन

पहली पाली में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा छूटने पर केंद्रों के बाहर काफी गहमागहमी दिखी। मुख्य मार्ग के किनारे स्थित केंद्रों के गेट पर जाम जैसी स्थिति भी नजर आई। नोडल अफसर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि 26 परीक्षा केंद्रों में 11040 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें से 7211 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया और 3829 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति लगभग 65 फीसदी रही। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर सेंटर पर कड़ी निगरानी की गई। पर्यवेक्षण के लिए तैनात नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ हर परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया। हर परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों ने बातचीत में किसी ने पेपर को ठीक कहा तो किसी ने बताया कि काफी कठिन पेपर आया। खीरों की फरहीन, निराला नगर निवासी सम्राट चंदन चौधरी और नसीराबाद के अमित मौर्य ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर ठीक रहा, लेकिन कई सवालों ने उलझाकर रख दिया।

इससे टाइम मैनेजमेंट थोड़ा गड़बड़ाया, लेकिन बाद में संभाल लिया। शाहपुर गांव निवासी वर्षा वाजपेयी, सुल्तानपुर के राजदेव वर्मा और दयानंद पाल ने बताया कि पेपर टफ जरूर था, लेकिन इतना भी मुश्किल नहीं था कि समझ से बाहर हो। मुश्किल सवालों को ही हल करने में मजा आता है, इसलिए काफी अच्छा पेपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed