फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मनरेगा में मनमानी पर डीएम नाराज, सात बीडीओ से जवाब-तलब

मनरेगा में मनमानी पर डीएम नाराज, सात बीडीओ से जवाब-तलब

Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा में मनमानी पर डीएम नाराज, सात बीडीओ से जवाब-तलब
रायबरेली। मनरेगा की गाइड लाइन को ताक पर रखकर सामग्री परचेज में 3.95 करोड़ अधिक भुगतान के प्रयास में जुटे सात ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों ने डीएम नेहा ने नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। डीएम खंड विकास अधिकारियों के साथ ही ब्लॉकों के लेखाकारों व सहायक लेखाकारों को भी चेताया है। डीएम के गंभीर होने के बाद ब्लॉकों में मनरेगा में मनमानी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



मनरेगा की गाइड लाइन के अनुसार श्रम में 60 प्रतिशत धनराशि खर्च करने के बाद 40 प्रतिशत धनराशि सामग्री की परचेज में खर्च किया जा सकता है।


ऐसा न करने पर गाइडलाइन का उल्लंघन माना जाएगा। वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है, लेकिन जिले के सात ब्लॉक मनरेगा की गाइडलाइन के विपरीत काम करके धन खर्च करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के जगतपुर, सलोन, राही, रोहनियां, खीरों, हरचंदपुर, ऊंचाहार गाइड लाइन के विपरीत काम करके सामग्री पर अधिक धन खर्च करने का प्रयास कर रहे हैं।


मामले में डीएम ने गंभीर रुख अपनाते हुए सातों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस दी है। सात ही चेतावनी दी कि मनरेगा की गाइड लाइन के विपरीत भुगतान किया गया तो कठोरात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।



इन ब्लॉकों में सामग्री में अधिक भुगतान का खेल
ब्लॉक का नाम अधिक भुगतान का प्रयास (लाखों में)
जगतपुर 124.07
सलोन 131.69
राही 51.00
ऊंचाहार 44.43
रोहनियां 23.54
खीरों 16.76
हरचंदपुर 3.77


मनरेगा की गाइड लाइन के विपरीत सामग्री मद के भुगतान के प्रयास को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने सात ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस देकर सात दिन जवाब देने के आदेश दिए हैं।
पवन कुमार सिंह, उपायुक्त (मनरेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed