{"_id":"5c7ec594bdec22143439b7ba","slug":"71551811988-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान खाकर डीएम के सामने पहुंचा फरियादी, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान खाकर डीएम के सामने पहुंचा फरियादी, जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-महराजगंज। डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर महराजगंज तहसील में लोगों की फरियादें सुनीं।
पान खाकर शिकायत करने वाले फरियादी को फटकार लगाते हुए नाजिर को 200 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए। डीएम ने चुनावी तैयारियों के तहत बूथों पर रैंप, बिजली, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था कराने के आदेश दिए।
डीएम ने आबकारी दुकानों, सहज जन सेवा केंद्रों, खाद एवं बीज की दुकानों की जांच को टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की।
एसडीएम पूजा अग्निहोत्री को 25 से कम मतदाता बनाने वाले बीएलओ पर कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम ने कुल 98 शिकायतों को सुनकर मौके पर छह मामलों का निपटारा किया।
डीएम के सामने पान खाकर फरियाद लेकर पहुंचे पूरे भैया गांव के बच्चन जिलाधिकारी ने जमकरर फटकार लगाई। डीएम ने राजस्व कर्मियों से 200 रुपये की रसीद कटवाकर जुर्माना वसूल कराया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि तहसील परिसर में कोई भी पान खाकर नहीं आना चाहिए। ऐसे लोगों से जुर्माने की वसूली की जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानको को ध्यान में रखकर सात दिनों में शिकायतों का निस्तारण करें।
इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसपी सुनील कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. डीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम शशांक त्रिपाठी ने 46 शिकायतों को सुनकर मौके पर पांच मामलों का निपटारा किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतें देकर सात दिन में निस्तारित करने के आदेश दिए। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, नवांगतुक एसडीएम सविता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर मात्र एक मामले का निपटारा हुआ। इस मौके पर तहसीलदार राम कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।