फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 Mar 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
रायबरेली। महाशिवरात्रि पर भोर से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे। हर किसी के कदम मंदिरों की तरफ बढ़ते रहे।
विज्ञापन



बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। घंटे-घड़ियाल बजने लगे। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के लिए शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।


बेलपत्र समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ शिव मंदिरों में पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना की। कई स्थानों पर शिव बारात भी निकाली गई। ओम: नम शिवाय का पाठ भी हुआ। शंकर और पार्वती की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। गंगाघाटों पर भी लोगों ने पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन



शहर के सुपर मार्केट स्थित जगमोहनेश्वर शिव मंदिर, इंदिरा नगर स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर और डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर मेें जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर किसी ने अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मंदिर के अंदर जाकर जलाभिषेक किया। बड़ों के साथ ही जलाभिषेक के लिए बच्चे भी शिव मंदिरों में पहुंचे। जलाभिषेक के साथ लोगों ने रुद्राभिषेक भी कराया।


मलिकमऊ स्थित मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का भोर से ही जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। सर्वोदय नगर स्थित सर्वेश्वर शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।


राही ब्लॉक क्षेत्र के कुचरिया स्थित झलेश्वर बाबा मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां पर जवाबी कीर्तन का आयोजन भी हुआ।


महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षिणमुखी त्रैताप संकट मोचन हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर लोगों ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। पूजा अर्चना किया। इसके अलावा सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगाघाट पर भी लोगों ने गंगा स्नान किया।


राही ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मतौली मजरे भांव गांव में श्री ओंकारेश्वर महादेव बाबा में भी जलाभिषेक कार्यक्रम हुआ। सुबह महादेव बाबा की भव्य शिव बारात एवं शोभा यात्रा निकाली गई।


शिव बारात ओंकारेश्वर मंदिर से चलकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। भगवान शंकर और पार्वती की झाकियां सबका मनमोह लिया।


गणेश जी का सिंघासन और भूत प्रेतों की टोलियां, बानर सेना की झॉकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक संतदीन मिश्र ने कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मेला भी लगा, जिसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। इस मौके पर रत्नेश मिश्रा, दिनेश मिश्र, जगदीश मौजूद रहे।


डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक किला घाट स्थित नागेश्वर शिव मंदिर में लोगों द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरती की गई। इस मौके पर गोविंद स्वर्णकार, सुशील कुमार मौैजूद रहे।


मुराई बाग कस्बे के डलमऊ रोड पर आयोजित ओम नम: शिवाय जाप का समापन विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर समेत ग्रामीण इलाकों में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक की भारी भीड़ रही।


भोर से गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर भक्तों के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर ऐहारी स्थित बूढ़े बाबा और बड़ा गांव के गौरी शंकर में सर्वाधिक भक्तों ने पुष्प, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत से जलाभिषेक कर मोक्ष व मनौतियों की कामना की।


मंदिरों में दिनभर भक्ति गीतों के कैसेट बजते रहे। नगर के महादेवन मंदिर, एनटीपीसी के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।


डीह प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के डीह कस्बा स्थित बाबा गलतेश्वर धाम में भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए जमावड़ा लगा रहा। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के दर्शना गांव स्थित मां कमासिन धाम में बने पंचमुखी शिव मंदिर में काफी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया और प्रसाद वितरण किया।



इसके बाद मेले का आनंद उठाया। रायपुर महेवा गांव के महेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना किया। इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक तिलोई तहसील क्षेत्र के सेमरौता गांव स्थित बाबा उजियार नाथ मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। यहां पर काला नाग देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। इस मौके पर वैभव, चंदन, अंकित, रत्नाकर, गोपाल शंकर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed