{"_id":"5a89bc274f1c1bd04b8b65bc","slug":"71518976039-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में फिर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में फिर विवाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएमओ व स्टाफ को दी जानमाल की धमकी
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में रविवार को एक बार फिर विवाद हो गया। अपने आप को भाजपा नेता बताकर एक व्यक्ति ने साथियों के साथ ईएमओ व स्टाफ के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी घायल युवक के मरहम पट्टी पहले करने का दबाव बना रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। घटना से काफी देर तक इमरजेंसी में कार्य बाधित रहा।
मामले में कार्रवाई न होने पर स्वास्थ्य कर्मियों में कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
दोपहर बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में ईएमओ डॉ. अतुल सिंह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग एक घायल युवक को लेकर इमरजेंसी पहुंचे।
लोगों ने घायल युवक की मरहम पट्टी करने की बात कही। इस पर ईएमओ ने पहले गंभीर रोगी का इलाज करने की बात कही। इस पर एक व्यक्ति ने खुद को भाजपा नेता बताकर ईएमओ के साथ अभद्रता करने लगा।
स्टाफ ने विरोध किया तो लोगों ने उन्हें भी धमकाया। इस पर गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
कार्यवाहक सीएमएस डॉ. बीरबल का कहना है कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि करीब पांच दिन पहले इमरजेंसी कक्ष में तैनात रहे डॉ. सलीम के साथ भी अभद्रता की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।