फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ड्यूटी पर मिले सब्जेक्ट टीचर, कार्यमुक्त किया

ड्यूटी पर मिले सब्जेक्ट टीचर, कार्यमुक्त किया

Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर मिले सब्जेक्ट टीचर, कार्यमुक्त किया
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करते मिले सब्जेक्ट टीचर
विज्ञापन


रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में निगरानी के लिए शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) सुरेंद्र कुमार तिवारी पहुंचे।

यहां के दो केंद्रों पर सब्जेक्ट टीचर ही ड्यूटी करते मिले। हालांकि उन पर सिर्फ कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की गई। एक अति संवेदनशील केंद्र पर बिना कैमरे की निगरानी के ही प्रश्नपत्र खोले जा रहे थे। जेडी ने सख्त हिदायत दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और इंटर की इतिहास की परीक्षा कराई गई। जेडी अपने दल-बल के साथ जिले के परीक्षा केंद्रों का मुआयना करने पहुंच गए।

इसकी भनक लगते ही जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली भी अपने सचल दल के साथ पहुंचे। जेडी ने बछरावां क्षेत्र के अति संवेदनशील केंद्र उत्कर्ष इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कुंदनगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज और हरचंदपुर स्थित जनपद इंटर कॉलेज का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सलोन क्षेत्र की तरफ निकले। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची, आमिना राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सलोन, सर्वोदय विद्यापीठ सलोन, सिटीजन पब्लिक इंटर कॉलेज सलोन का निरीक्षण किया।

जेडी को निरीक्षण के दौरान आमिना स्कूल और सर्वोदय विद्यापीठ में दो कक्ष निरीक्षक ऐसे मिले, जो संबंधित विषय के थे। इस पर जेडी ने सख्त नाराजगी जताई और तुरंत दोनों को कार्यमुक्त कर दिया।


चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी तरह की गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। अति संवेदनशील केंद्र आमिना स्कूल में तो ऐसी जगह प्रश्नपत्र खोले गए थे, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

इस पर जेडी ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब पहले से ही सब कुछ बताया जा चुका है तो ऐसी गलती क्यों हुई। उन्होंने तुरंत कैमरा लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed