फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अस्पताल चौराहे पर लगा रहा समर्थकों का हुजूम

अस्पताल चौराहे पर लगा रहा समर्थकों का हुजूम

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल चौराहे पर लगा रहा समर्थकों का हुजूम
अस्पताल चौराहे पर लगा रहा समर्थकों का हुजूम
विज्ञापन

रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद की मतगणना के चलते बगल के अस्पताल चौराहा पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। साथ ही चौराहे के इर्द-गिर्द दोपहिया वाहनों की पार्किंग रही। इससे आवागमन में दिक्कत हुई। थोड़ी-थोड़ी देर में जाम भी लगता रहा। कुछ ऐसा ही हाल दीवानी कचहरी के सामने कोतवाली रोड और बस स्टेशन रोड पर भी रहा। मतगणना के लिए जिला अस्पताल चौराहे से दीवानी कचहरी गेट तक रास्ता बिलकुल बंद था। सुरक्षा के मद्देनजर बैरीकेडिंग की गई थी। प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट तो मतगणना स्थल में चले गए, लेकिन उनके समर्थकों का जमावड़ा जिला अस्पताल चौराहे पर ही लगा रहा। कहने को तो पुलिस लाइन, कचहरी रोड और सुपर मार्केट को जाने वाला रास्ता तो खुला रहा, लेकिन समर्थकों की भीड़ ने चौराहे को हर तरफ से घेरे रखा, जिससे ट्रैफिक निकलना मुश्किल रहा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कई बार तितर-बितर किया, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा मजमा लगता रहा। जब रिजल्ट आने शुरू हुए तो उसके बाद भीड़ छंटनी शुरू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed