फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सोनिया के गढ़ में बजा कांग्रेस का डंका

सोनिया के गढ़ में बजा कांग्रेस का डंका

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनिया के गढ़ में बजा कांग्रेस का डंका
सोनिया के गढ़ में कांग्रेस का डंका, पूर्णिमा पहली महिला चेयरमैन
विज्ञापन

रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की एक मात्र नगर पालिका के नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को कांग्रेस का डंका बजा। निकाय चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के सिर जीत का सेहरा बंधा। उन्होंने सपा प्रत्याशी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास की पत्नी नसरीन को 4075 मतों से करारी शिकस्त दी। इस तरह पूर्णिमा शहर की पहली महिला चेयरमैन बन गई हैं। यहां पर कमल नहीं खिल सका और भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी भी कोई कमाल नहीं कर पाया और उसे पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी पूनम किन्नर ने जीत भले ही हासिल नहीं कर पाई हों, लेकिन उन्होंने आठ हजार से अधिक वोट झटककर सपा व भाजपा प्रत्याशी का खेल बिगाड़ दिया और चौथा स्थान हासिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के साथ ही पटाखे दगाए जाने लगे।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में नगर पालिका रायबरेली के तहत हुए निकाय चुनाव की मतगणना कराई गई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन अव्यवस्था की वजह से यहां पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। शुरुआती दौर से ही कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने जो बढ़त बनाई, वह अंतिम तक रही। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को कुल 24,205 मत मिले, जबकि उनके निकटम प्रतिद्धंदी सपा प्रत्याशी नसरीन को 20,130 मत मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 4075 से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी को कुल 16,048 मत से ही मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी रीना को 2705 मत मिले। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी पूनम किन्नर ने सबको चौंकाया। वे 8101 मत पाकर सपा व भाजपा का खेल बिगाड़ा। इस तरह पूर्णिमा श्रीवास्तव रायबरेली की पहली महिला चेयरमैन बन गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और गोले दगाए।
विज्ञापन


274 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग
जो वोटर किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देना चाहते हैं, उनके लिए नोटा की व्यवस्था की गई थी। इस तरह 274 वोटरों के लिए नगर पालिकाध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले कुल 11 प्रत्याशी कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे थे। इसलिए उन्होंने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2332 वोट घोषित किए गए अवैध
नगर पालिका रायबरेली के नगर निकाय चुनाव के लिए कराई गई मतगणना में काफी वोट तो अवैध घोषित किए गए। इन वोटों से भी जीत और हार का अंतर कम हुआ, वहीं प्रत्याशियों को झटका लगा। मतगणना के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसके मुताबिक 2332 मत अवैध घोषित किए गए।

प्रत्याशी का नाम पार्टी मिले मतों की संख्या
पूर्णिमा श्रीवास्तव कांग्रेस 24205
नसरीन सपा 20130
सोनिया रस्तोगी भाजपा 16048
पूनम किन्नर राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी 8101
रीना बसपा 2705
सुप्रीती निर्दलीय 1303
अर्चना राष्ट्रीय लोकदल 561
कुसुम मौर्य निर्दलीय 348
रेखा शुक्ला आप 328
मीना कुमारी निर्दलीय 264
रामावती निर्दलीय 165
नोटा 274
कुल - 74432
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed