फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाबू भीषम सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन गोझरी में लगी पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाबू भीषम सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन गोझरी में लगी पुलिस की पाठशाला

Mon, 20 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाबू भीषम सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन गोझरी में लगी पुलिस की पाठशाला
यातायात का पालन करें, जिंदगी खुशहाल बनाएं
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की सतांव ब्लॉक क्षेत्र के बाबू भीषम सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन गोझरी में पुलिस की पाठशाला लगी। पाठशाला में यातायात नियमों का पालन कराने और लोगोें को इसके प्रति जागरूक करने की चर्चा हुई। सीओ लालगंज नीरज कुमार, प्राचार्य विनय प्रताप सिंह, उप प्राचार्य रमापति पाठक व गुरुबख्शगंज थानेदार विनोद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ लालगंज नीरज कुमार ने कहा कि पहले की तुलना में आज ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है। इसके साथ ही यातायात नियमों को लेकर अनदेखी की जा रही है। यही अनदेखी मौत का सबब बन जाती है। इसलिए जरूरी हो गया है कि लोग यातायात नियमों का पालन कर जिंदगी खुशहाल बनाएं। इस दौरान छात्र-छात्राओं समेत उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों के पालन करने का संकल्प लिया।
सीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार भी बढ़ते सड़क हादसे को लेकर चिंतित है। यही वजह है कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस महकमे की ओर से नवंबर में यातायात माह भी मनाया जा रहा है। पुलिस आपकी मदद के लिए तत्पर है। कहीं पर कोई दुर्घटना हो तो तत्काल यूपी डायल 100 पुलिस को सूचना दें। एसओ गुरुबख्शगंज विनोद सिंह ने कहा कि सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। धीमी गति से वाहन चलाएं। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग भी निश्चित तौर से करें। नशे में गाड़ी न चलाएं।
विज्ञापन

प्राचार्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल और कॉलेज में भी यातायात के प्रति बच्चों को नियमित से जागरूक करने की योजना बनाई जाए। शुरुआती दौर से ही बच्चे यातायात नियमों के बारे जानकारी करेंगे तो निश्चित तौर से हादसों में कमी आएगी। अमर उजाला का यह प्रयास एक अच्छा कदम है। उप प्राचार्य रमापति पाठक ने कहा कि देखा जा रहा है कि बिना लाइसेंस के ही अभिभावक अपने बच्चोें को वाहन चलाने के लिए दे देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों को यातायात से जुड़े नियमों की जानकारी देनी चाहिए और उन्हें ऐसा करने से मना करना चाहिए। शिक्षक अनिल शुक्ला, हेमलता सिंह, राजन सिंह, धर्मेद्र शुक्ला ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सब लोग करें। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाए। इससे पहले कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने स्वागत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed