{"_id":"5a11c6b84f1c1b686a8b4686","slug":"71511114424-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की जान गई
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पटेरवा तिराहे पर घर के सामने सड़क किनारे खड़े युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार देर शाम ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर पटेरवा निवासी अशोक सरोज (35) वर्ष पुत्र भोला सरोज अपने दरवाजे पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी ऊंचाहार की ओर जा रहा ट्रैक्टर सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया और युवक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन परिवारीजन उसे लेकर सीएससी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। सोमवार को पीएम के लिए भेजा जाएगा। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो