{"_id":"59fa35f24f1c1b6d548ba386","slug":"71509570034-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी ने दुख जताया, राहुल गांधी आएंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी ने दुख जताया, राहुल गांधी आएंगे आज
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी ने दुख जताया, राहुल गांधी आएंगे आज
रायबरेली। जिले की सांसद सोनिया गांधी ने एनटीपीसी में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वे पीड़ित परिवार के दुख में साथ हैं और उनके हर दुख में मदद के लिए तत्पर रहेंगी। सोनिया गांधी के निर्देश पर उनके निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सुबह नौ बजे पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके बाद निजी सचिव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि सांसद के निर्देश पर वे यहां आए हैं। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का सोनिया गांधी ने भरोसा दिया है। उन्होंने संवेदना संदेश में कहा है कि वे स्वयं आना चाहती थी, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच नहीं पहुंच पा रही हूं। उधर, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार सुबह नौ बजे एनटीपीसी ऊंचाहार या फिर घायलों और मृतकों के परिवारीजनों से मिल सकते हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं। ब्यूरो