फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निष्ठा व ईमानदारी के कार्य करने की ली शपथ

निष्ठा व ईमानदारी के कार्य करने की ली शपथ

Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
निष्ठा व ईमानदारी के कार्य करने की ली शपथ
निष्ठा व ईमानदारी के कार्य करने की ली शपथ
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करते हुए जनहित में पारदर्शी रीति से कार्य करने की शपथ ली। परियोजना के महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं प्रचालन मलय मुखर्जी ने सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, एनटीपीसी के अध्यक्ष, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा ऊंचाहार के समूह महाप्रबंधक के संदेशों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाचन किया गया।

अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) आरएन अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए सप्ताह भर आयोजित सतर्कता संबंधी कार्यक्रमों में सभी के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के अभियान में ऊं चाहार परियोजना में ऑनलाइन सतर्कता प्रतिज्ञा शत प्रतिशत कराए जाने का भी लक्ष्य है। जो सभी के सहयोग से ही संभव है। एनटीपीसी कर्मियों, सहयोगी संस्थाओं, सीआईएसएफ के साथ-साथ परियोजना परिसर के सभी स्कूलों में भी सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर ऊंचाहार परियोजना में 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत कई तरह की प्रतियोगिताएं जैसे नारा लेखन, वीडियो रिकॉर्डेड भाषण, स्वरचित कविता पाठ, ऑनलाइन तथा मैनुअल, वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी, व्यावसायिक सहभागी सम्मेलन, निबंध लेखन, पैनल वाद-विवाद ,पोस्टर , कार्टून, फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रबंधक जनसंपर्क अनिल कुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed