{"_id":"59f61ed74f1c1bc8678b8443","slug":"71509301975-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि
रायबरेली। शहर में रविवार को कई जगह लोगों ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पाठ के बाद भक्तों ने इसी पेड़ के नीचे भोजन किया। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर आंवला वृक्ष का पूजन किया गया। पंडित भीमशंकर द्विवेदी ने रोली, सिंदूर लगाकर पूजा कराई। धूपबत्ती व मीठा चढ़ाकर वृक्ष के नीचे 51 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने बताया कि मान्यता है कि अक्षय नवमी को आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और खाना खाने से कष्ट दूर हो जाते हैं। अक्षय नवमी का शास्त्रों में वही महत्व बताया गया है, जो वैशाख मास की तृतीया का है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस अवसर पर वीरा मौर्य, गोरखनाथ, चंद्र प्रकाश चौरसिया, रेशू, राशी, अनामिका, प्रेरणा आदि मौजूद रहे।