{"_id":"59f4c3114f1c1bc8678b812b","slug":"71509212945-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने को चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने को चला अभियान
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने को चला अभियान
तीन नमूने भरे गए, गंदगी मिलने पर लगाई गई फटकार
रायबरेली। मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए की ओर से शनिवालर को अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दूध के नमूने भरे गए। साथ ही दुुकानों पर गंदगी मिलने से फटकार लगाई गई। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल, स्वाती सिंह की टीम ने बछरावां के नीवां के रहने वाले खाद्य कारोबारी के यहां से दूध का नमूना भरा। इसी तरह छोटकवाखेड़ा में सुंदरलाल और गजियापुर समोधा में खाद्य कारोबारी दिनेश के यहां से दूध के नमूने भरे। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। खाद्य कारोबारियों के यहां गंदगी मिली, जिस पर फटकार लगाई गई और सुधरने की चेतावनी दी गई। लिए गए तीन दूध के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।