{"_id":"59f4c30a4f1c1b6d548b974f","slug":"71509212938-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा गंगा स्नान
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा गंगा स्नान
डलमऊ (रायबरेली)। आगामी चार नवंबर को होने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने डलमऊ तहसील परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने खास तौर पर बिजली, पानी की व्यवस्था को चाकचौबंद रखने निर्देश दिए। डीएम ने घाटों पर बैरीकेडिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने की बात कही।
डलमऊ गंगा घाटों पर करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। जिला प्रशासन स्नानार्थ्यों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूरे प्रयास कर रहा है। डीएम ने कहा कि आईपीडीएस योजना के तहत बनाई गई नई विद्युत लाइनें दो दिन के अंदर चालू की जाएं। दो ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थाई प्रसाधन का कार्य चालू न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को फ टकार लगाई। 30 अक्तूबर तक 50 प्रसाधन बनवाने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत द्वारा घाटों पर बैरीकेडिंग, नौ नाविक और गोताखोर की मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। घाटों के समतलीकरण कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में कुल 16 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम, एसपी ने घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार आदि अधिकारी मौजूद रहे।