{"_id":"596d03064f1c1bf44f8b46a1","slug":"71500316422-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन लेने में लगाई फर्जी नलकूप की फोटो, फार्म निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन लेने में लगाई फर्जी नलकूप की फोटो, फार्म निरस्त
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन लेने में लगाई फर्जी नलकूप की फोटो, फॉर्म निरस्त
रायबरेली। ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए कोठरी का होना जरूरी है, लेकिन एक किसान ने दूसरे के ट्यूबवेल की फोटो लगाकर फॉर्म भर दिया। ऐसा ही एक मामला पकड़ में आया है। अवर अभियंता की जांच में ट्यूबवेल दूसरे का मिला। अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना ने फॉर्म निरस्त कर दिया है। सलोन तहसील क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे जौदहा गांव निवासी रामसजीवन गुप्ता ने 12 मई को नलकूप में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। फॉर्म में उसने एक अपनी और एक दूसरे के नलकूप की फोटो लगाई थी। एक फॉर्म पर दो फोटो लगने पर मामला संदिग्ध लगा। इस पर अधिशासी अभियंता ने इसकी जांच अवर अभियंता अरविंद सिंह कराई तो एक फोटो दूसरे के ट्यूबवेल का लगा पाया गया। इस पर एक्सईएन ने फॉर्म को निरस्त कर दिया। उधर किसान रामसजीवन गुप्ता ने बताया कि ट्यूबवेल उसी का है। कोठरी उसने बाद में बनवाई है। जबरदस्ती उसका फॉर्म निरस्त किया गया है। वह मामले की अधिकारियों से शिकायत करेगा।