{"_id":"5966797d4f1c1bab7b8b46e3","slug":"71499887997-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तालाब में केरेमुवा का साग तोड़ने गई किशोरी पानी में डूब गई। जब तक किशोरी को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गिरधरपुर गांव निवासी रामकुमार की 14 वर्षीय बेटी कुमारी सपना तालाब में केरेमुवा का साग तोड़ने गई थी। उसके साथ गांव की कुछ लड़कियां थी। साग तोड़ते समय सपना डूबने लगी। उसे डूबता देख साथ गई अन्य लड़कियों ने चीख पुकार मचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक प्रदीप कुमार गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दीपचंद्र ने बताया कि अभी जानकारी नहीं मिली है।