{"_id":"5942dabe4f1c1bb8438b469f","slug":"71497553598-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक एडीओ पंचायत संस्पेंड,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक एडीओ पंचायत संस्पेंड,
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक एडीओ पंचायत सस्पेंड
रायबरेली। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में हरचंदपुर के कार्यवाहक एडीओ पंचायत को जहां सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं अमावां ब्लॉक के बीडीओ समेत दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 15 जून को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में खुले में शौच मुक्त कराए जाने से संबंधित बैठक डीएम ने ली थी। इसमें समस्त विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक के दौरान अमावां और हरचंदपुर में उक्त योजना के तहत निर्धारित प्रारूप पर रोस्टर तैयार कराकर उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही बेस लाइन सर्वे का कार्य ठीक नहीं कराया गया था। इस पर विकासखंड हरचंदपुर के कार्यवाहक एडीओ पंचायत शंभू सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि विकासखंड अमावां के सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी और बीडीओ कमलेश कुमार द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। - ब्यूरो