{"_id":"5941887e4f1c1b4b748b468d","slug":"71497467006-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदाचार जीवन जीने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदाचार जीवन जीने का दिलाया संकल्प
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदाचार जीवन जीने का लिया संकल्प
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के टांय गांव में संत निरंकारी सत्संग
अमर उजाला ब्यूरो
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के टांय गांव में बुधवार को संत निराकारी कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए भक्तों ने भागीदारी की। लखनऊ से आए वक्ता श्री प्रकाश उदासी ने सभी को सदाचार जीवन जीने का न सिर्फ संकल्प दिलाया, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने पर जोर दिया। कहा कि मनुष्य गलत रास्तों को छोड़, अच्छाई का रास्ता अपनाएं।
कथावाचक ने कहा कि हम सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा। कहा कि परमात्मा सत्य और सर्वत्र है। सद्गुरू कृपा से परमात्मा को जाना जा सकता है। परमात्मा को पाने के लिए हमें मोह, माया त्यागना पड़ेगा। कार्यक्रम संचालन सेवादल संचालक बसंतलाल ने किया। इस दौरान संतनिरंकारी की पुस्तक का प्रकाशन आलोक और उनकी पत्नी रंजन ने किया। इस मौके पर रामप्रसाद यादव, आरके खत्री, रामलखन, संजीत, बबिता, संध्या सिंह आदि मौजूद रहे।