फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संशोधित खबर...

संशोधित खबर...

Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर...
आइये करें रक्तदान, बचाएं चार लोगों की जान
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे सीएमओ व सीएमएस संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन
- अमर उजाला फाउंडेशन व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप आज
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। रक्तदान कर महादानी बनिए और दूसरों की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो जाइए। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इस मौैके पर रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। 10 ऐसे लोगों का विशेष सम्मान होगा, जिन्होंने कई बार रक्तदान करके दूसरों की जिंदगियां बचाई। शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे सीएमओ डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव संयुक्त रूप से करेंगे।
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्तदान करने के लिए 70 से ज्यादा लोगों ने जहां बढ़चढ़कर पंजीकरण कराया है। शिविर में व्यापारियों, स्वास्थ्य विभाग के लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे और रक्तदान महादान के शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, महामंत्री जावेद अहमद समेत मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव शिविर के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। शिविर को लेकर हर किसी में जबरदस्त उत्साह है। शिविर में 10 ऐसे लोगों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया जाएगा, जिन लोगों ने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कई बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन

इनसेट
रक्तदान के लिए निकलेगी स्काउट गाइड की रैली
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर के पहले स्काउट भवन से स्काउट गाइड की जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ सीडीओ देवेंद्र पांडेय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली के आयोजक लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि अमर उजाला का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इस कार्यक्रम के प्रति और जागरूकता लाने के लिए शहर में विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सभी लोग करें रक्तदान
सीडीओ देवेंद्र पांडेय का कहना है कि खून की कमी से लोगों की जान चली जाती है। यदि वक्त पर खून मिले तो लोगों की जान बच सकती है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। लोगों को चाहिए कि इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान करें। आपका खून दूसरे के काम आएगा। इसलिए रक्तदान जरूरी है।
इनसेट
मदद के लिए आएं आगे
सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि रक्तदान करने से किसी के जीवन की बुझती लौ फिर से जलने लगती है। मनुष्य को जीवन में दूसरों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। इसका प्रतिफल ईश्वर देता है। आवश्यकता पड़ने पर लोग भी आपके साथ खड़े हो जाते हैं। रक्तदान करना बहुत जरूरी है।
इनसेट
रक्तदान करना हम सबका फर्ज
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसा करना सबका कर्तव्य बनता है। आज खून की कमी से लोगों की मौत हो जाती है। यदि खून अधिक मात्रा में हो तो रोगी की जान बच सकती है। हम सबका फर्ज बनता है कि रक्तदान जरूर करें। शिक्षकों से रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इनसेट
इस तरह के प्रयास बहुत जरूरी
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. केएस सिंह का कहना है कि लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का हर कोई हिस्सा जरूर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed